देवास ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,

थाना बैंक नोट प्रेस के द्वारा मात्र 24 घंटे मे अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल ढूंढकर परिजनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान । “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा समस्त थानो को लंबे समय से अपहृत नाबालिग बालक/बालिका को मिशन स्तर पर कर्तव्यरीन रहकर ढूढने हेतु निर्देशित किया है । इसी क्रम में थाना बैंक नोट प्रेस के अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 137(2) BNS की नाबालिग बालिका विगत 24 घंटे से लापता थी । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) श्री संजय शर्मा के निर्देशन मे थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस श्री अमित सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर कर्तव्यरथ थी । पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग बालिका को कालुखेड़ी जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया है। उक्त टीम के द्वारा नाबालिग बालिका को दिनांक 15.01.2026 को जिला देवास से सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया । प्रकरण मे नाबालिग बालिका द्वारा दिये गये पुलिस कथन एवं माननीय न्यायालय के समक्ष बतलाये गये साक्ष्यो के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । *पुलिस कप्तान देवास श्री पुनीत गेहलोद के अनुसार इस वर्ष 2026 में देवास पुलिस द्वारा कुल 14 अपहृत नाबालिग बालक/बालिकाओं के अपराध पंजीबद्ध किये जाकर उनमें से कुल 12 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया ।*














