देवास निगम आयुक्त के निर्देशन में नगर निगम के लाइसेंस विभाग द्वारा शहर में बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय संचालन के विरुद्ध सतत कार्रवाई की,

बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय संचालन के विरुद्ध हुई सतत कार्रवाई , शहतोल कांटा , बालाजी किराना स्टोर ,एंजेल बुरहानी बैग ,दुकानों पर हुई चालानी कार्रवाई
👉
बिना अनुमति वृक्ष काटने के प्रकरण में संबंधित के विरुद्ध रूपये 10 हजार की चालानी कार्रवाई भी हुई
👉
व्यापारियों से अपील है कि वे आवश्यक ट्रेड लाइसेंस प्राप्त कर ही अपना व्यवसाय संचालित करें एवं नगर निगम के नियमों का पालन सुनिश्चित करें
साथ ही, बिना अनुमति वृक्ष काटने के प्रकरण में संबंधित के विरुद्ध रूपये 10 हजार की चालानी कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में धर्मेश विजयवर्गीय, अनिल बंजारे, चंद्रशेखर ठाकुर एवं गोविंद डंगरे उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सभी व्यापारियों से अपील है कि वे आवश्यक ट्रेड लाइसेंस प्राप्त कर ही अपना व्यवसाय संचालित करें एवं नगर निगम के नियमों का पालन सुनिश्चित करें















