अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास पूर्व पार्षद द्वारा शासकीय भूमि अवैध कब्जे की झूठी शिकायत की गई, कार्यवाही की मांग

देवास। वार्ड क्रं. 14 इन्द्रा नगर बीराखेडी के पूर्व वार्ड पार्षद द्वारा विगत जनसुनवाई में की गई अवैध कब्जे की झूठी शिकायत के मामले को लेकर जेल रोड नयापुरा निवासी रोशन सेठ पिता बाबुलाल ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्राम बीराखेडी वार्ड क्रं. 14 इन्द्रा नगर देवास में एक शासकीय स्कूल के लिये आवंटित शासकीय भूमि है। जिस पर स्कूल निर्माण कार्य जारी है। उक्त भुमि पर मेरे द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की झूठी शिकायत पूर्व वार्ड पार्षद राजेश डांगी द्वारा विगत जनसुनवाई में की गई थी। किन्तु श्री डांगी द्वारा जिस भूमि पर कब्जा बताया जा रहा है और हमारे खिलाफ आवेदन दिया गया है वास्तविकता में उपरोक्त भूमि पर शासकिय स्कूल के निर्माण का कार्य जारी है। हमारे द्वारा उपरोक्त भूमि पर कभी भी कोई अवैध कब्जा नही किया गया। उसके द्वारा मात्र राजनैतिक रंजिश के चलते हमें परेशान करने के लिये झूठी शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि मौके पर मौका पंचनामा भी करवा सकते है, जिससे यह सिद्ध हो जायेगा की मेरे द्वारा किसी भी प्रकार का कब्जा नही है। जिस भूमि पर स्कूल का निर्माण किया जा रहा है वह ग्रीन बेल्ट भूमि है और भूमि पर हरे-भरे पेड भी कटवाये गये है, जिसकी भी जाँच की जाना चाहिये, जबकि पूर्व पार्षद श्री डांगी उपरोक्त भुमि पर प्लाट काटना चाहता है और हमारे द्वारा इसका विरोध किया गया था। जिसके चलते मेरी झूठी शिकायत की गई। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाकर झूठी शिकायत करने वाले पर उचित कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Back to top button