अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

उज्जैन रोड के गड्ढों पर ‘बेशर्म’ के पौधे लगाकर किया प्रदर्शन,

 – कांग्रेस पार्षद दल ने अनोखे अंदाज में पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर उठाए सवाल

देवास। उज्जैन रोड ब्रिज और पूरे उज्जैन रोड पर बढ़ते गड्ढों व अधूरी खुदाई से परेशान आमजन की आवाज़ बुलंद करते हुए पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल और स्थानीय नागरिकों ने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उज्जैन रोड ब्रिज पर बने गड्ढों में बेशर्म के पौधे लगाकर और चूने की लाइन खींचकर पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि नगूखेड़ी से शुरू की गई खुदाई कई दिनों से अधूरी पड़ी है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खुदाई के बाद सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। वहीं उज्जैन रोड ब्रिज पर गहरे गड्ढों के कारण सरिए तक बाहर आ गए हैं, जिससे प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। राहुल पंवार ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता धूल, गड्ढों और जाम की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने स्थनीय बीमा रोड पर हो रहे गड्डे व धूल से परेशान जनता की परेशनी को देखते हुए निगम प्रशासन की मौखिक स्वीकृति पर भी सवाल उठाए। निगम प्रशासन की मौखिक स्वीकृतियों पर भी सवाल उठाते हुए शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की। यदि शीघ्र हीं निराकरण नहीं होता है तो उग्र आंदोलन कर पीडब्लूयुडी के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि प्यारे पठान, आबिद खान, दीपेश कानूनगो, वसीम हुसैन, दुष्यंत पांचाल, मुकेश झारे वाले, रवि देवड़ा, जितेंद्र मालवीय, लोकेश गोस्वामी, सूरज बघेल, सोनू सिंधानिया, जयंत पाठक, धर्मेंद्र चंदेल, रूपेश पटेल, सुमित चौहान, सचिन राजपूत, आयुष पटेल एवं विनय राठौड़ सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। 

Related Articles

Back to top button