अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार,

देवास पुलिस ने जिले में युवाओं को नशे की लत लगाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। करीब एक महीने की लगातार निगरानी के बाद मात्र 12 घंटे के भीतर लगभग 100 पुलिसकर्मियों ने चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 64.7 ग्राम एमडी ड्रग्स, 14 मोबाइल फोन, एक इग्निस कार और एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल सहित लगभग 10 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में चल रहे राज्य स्तरीय अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस की टीमों ने बीएनपी, पीपलरावां, कोतवाली और औद्योगिक क्षेत्र में अलग-अलग दबिश देकर एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करने वाले आरोपियों को पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान बीएनपी क्षेत्र में कार से एमडी ड्रग्स का सौदा करने आए पांच लोगों को पकड़ा गया, जबकि पीपलरावां, कोतवाली और औद्योगिक क्षेत्र में भी अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस ने पिछले डेढ़ माह में नशे के खिलाफ यह चौथी बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले पुलिस 31 स्थानों पर दबिश देकर 437 किलो गांजा और 43.30 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त कर चुकी है। अब तक कुल 475 किलो से अधिक गांजा जब्त करते हुए 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button