अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

कलेक्टर ऋतुराज सिंह की बड़ी कार्रवाई, आरोपी संजय पर एनएसए लागू,

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋतुराज सिंह ने उदयनगर क्षेत्र में अवैध फटाका फैक्ट्री संचालित करने वाले आरोपी संजय (पिता विनोद शर्मा), निवासी इंदौर के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत सख्त कार्रवाई की है।

🚨 3 माह के लिए निरुद्ध

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3(2) के तहत जारी आदेश में आरोपी को 3 माह की अवधि के लिए निरुद्ध कर केन्द्रीय जेल भेरूगढ़, उज्जैन में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

💥 अवैध फटाका फैक्ट्री का संचालन

पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बताया गया कि आरोपी उदयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पोलाखाल के पास बड़ी मात्रा में अवैध फटाका फैक्ट्री संचालित कर रहा था। इस संबंध में थाना उदयनगर में प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

⚠️ मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़

जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा आसपास के ग्रामीण, मजदूर एवं आदिवासी वर्ग के लोगों को 400–500 रुपये प्रतिदिन का लालच देकर बिना किसी सुरक्षा और प्रशिक्षण के विस्फोटक सामग्री तैयार करने में लगाया जा रहा था। टपरीनुमा फैक्ट्री में कार्य कर रहे मजदूरों ने भी इस तथ्य की पुष्टि की है।

📍 दूरस्थ क्षेत्र में संचालन की साजिश

आरोपी इंदौर का निवासी होते हुए भी अपनी अवैध गतिविधियों को शहरी निगरानी से बचने के लिए दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में संचालित कर रहा था, ताकि विस्फोटक सामग्री से जुड़े शासन के नियमों और निरीक्षण से बचा जा सके।

👉 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोक व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button