देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
41 आदतन अपराधियों को ₹32.5 लाख की राशि से बाउंड ओवर किया गया
देवास। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन पवित्र” के तहत आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में देवास पुलिस ने आपराधिक इतिहास रखने वाले 41 व्यक्तियों को कुल ₹32.5 लाख की राशि से बाउंड ओवर करवाया है।
पुलिस के अनुसार, इन व्यक्तियों द्वारा आए दिन आम लोगों से मारपीट, झगड़ा और अशांति फैलाने की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से आदेश प्राप्त कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर किया गया।
थाना बरोठा
थाना बरोठा पुलिस ने 15 आदतन अपराधियों को 6 माह की अवधि के लिए ₹50-50 हजार की राशि से बाउंड ओवर कराया।
थाना भौरांसा
थाना भौरांसा पुलिस ने 15 अपराधियों को 1 वर्ष की अवधि के लिए ₹1-1 लाख की राशि से बाउंड ओवर किया।
थाना खातेगांव
थाना खातेगांव पुलिस ने 9 अपराधियों को 1 वर्ष के लिए ₹1-1 लाख की राशि से बाउंड ओवर कराया।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि ऑपरेशन पवित्र का उद्देश्य जिले में आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाकर आमजन को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। यदि बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति को बाउंड राशि जमा करनी होगी, अन्यथा उसे जेल भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि 01 नवम्बर 2024 से शुरू किए गए ऑपरेशन पवित्र के तहत अब तक 7630 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹45.23 करोड़ की राशि से बाउंड ओवर किया जा चुका है।











