अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास में कंचन ज्वेलर्स पर अमानत में खयानत का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत,

देवास। शहर के सराफा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स पर अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कलेक्टर से जनसुनवाई में शिकायत की है।

आवेदनकर्ता संतोष परमार निवासी आदर्श नगर, ग्राम सिया ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1999 से कंचन ज्वेलर्स पर सोना-चांदी गिरवी रखकर लेन-देन किया था। मां की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने दुकान पर सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखकर पैसे लिए थे। बाद में जब वे गिरवी रखे आभूषण छुड़ाने पहुंचे तो दुकान संचालक और कर्मचारी ने उन्हें टालना शुरू कर दिया और पूरी राशि एक साथ देने की शर्त रख दी।

पीड़ित का आरोप है कि कई बार दुकान संचालकों से बात करने के बावजूद उन्हें न तो आभूषण वापस मिले और न ही हिसाब स्पष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में 2014 में सिटी कोतवाली थाने में भी आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई, जिसकी शिकायत क्रमांक 36602620 और 36877872 बताई गई है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।

पीड़ित ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की जांच कर उन्हें उनकी गिरवी रखी राशि और आभूषण दिलाए जाएं तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button