अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास आनंद भवन पैलेस पर बड़ी संख्या में धुम धाम से मनाया विधायक राजे का जन्मदिन,

देवास की जनता के दिलों पर राज करने वाली श्रीमंत गायत्री राजे राजमाता से लोगों की श्रद्धा और भावनाओं का गहरा जुड़ाव है। जैसे ही यह जानकारी सामने आई कि देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार अपने जन्मदिन 27 मार्च को प्रवास पर रहने के कारण उपस्थित नहीं रह पाएंगी, समर्थकों में उत्साह और बढ़ गया।

इसके चलते 24 मार्च को ही उनके समर्थकों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और देवास की आम जनता ने उनके निवास पैलेस पहुंचकर अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आतिशबाजी की गई और मिठाइयां वितरित कर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर पैलेस से जुड़े नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button