अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

ऑपरेशन हवालात के तहत दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

देवास। देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मारपीट और सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मारपीट के एक मामले में फरार आरोपी राहुल सोलंकी (29) निवासी सर्वोदयनगर तथा दुर्घटना संबंधी प्रकरण में फरार आरोपी इब्राहिम शेख (32) निवासी आदर्शनगर लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी, जो मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार उनकी निगरानी कर रही थी।

पुलिस को 1 जून को दोनों आरोपियों के जिले में होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि देवास पुलिस द्वारा 1 नवंबर 2024 से संचालित “ऑपरेशन हवालात” के तहत अब तक 1316 फरार, स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों पर कुल 1 लाख 90 हजार 500 रुपये का इनाम घोषित था।

Related Articles

Back to top button