PIT-NDPS के तहत आदतन ड्रग तस्कर गिरफ्तार,

देवास। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध देवास पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना नाहर दरवाजा पुलिस ने PIT-NDPS अधिनियम के तहत एक आदतन ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर भेजा है।
पुलिस अधीक्षक देवास एवं कलेक्टर देवास के प्रतिवेदन पर उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह द्वारा PIT-NDPS अधिनियम 1988 की धारा 3(1) के तहत निरोधात्मक आदेश जारी किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी:
शौकत शाह पिता कुर्बान शाह, उम्र 58 वर्ष, निवासी मोहसीनपुरा, देवास। आरोपी वर्ष 2025 से NDPS एक्ट के कुल 03 अपराधों में संलिप्त रहा है। आदेश के पालन में आरोपी को गिरफ्तार कर 01 वर्ष के लिए केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध कराया गया।
देवास पुलिस द्वारा ड्रग तस्करों एवं ड्रग पेडलर्स के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। आदतन अपराधियों पर PIT-NDPS के साथ जिलाबदर, बाउंड ओवर सहित अन्य कठोर वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अब तक 09 आरोपियों पर PIT-NDPS के तहत कार्रवाई
कुछ दिन पूर्व 08 आरोपियों तथा आज 01 आरोपी की गिरफ्तारी के साथ देवास जिले में अब तक कुल 09 आरोपियों को PIT-NDPS के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है।
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध देवास पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




























