अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास का पानी इंदौर को क्यो.?

कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी ने ली प्रेस वार्ता

शिप्रा डैम से मांगलिया क्षेत्र को पानी दिए जाने के प्रस्ताव को लेकर देवास में राजनीतिक और जनस्तर पर विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने सांसद से मुलाकात कर देवास के जल अधिकारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देवास की जनता पहले से ही जल संकट की चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में जिले के हिस्से का पानी अन्य क्षेत्र को दिए जाने पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

मुलाकात के दौरान सांसद ने कहा, “मैं जनता के साथ हूं।” इसके बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

कांग्रेस का कहना है कि देवास की भविष्य की जल आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और जिले के जल संसाधनों पर पहला अधिकार स्थानीय नागरिकों का है। वहीं, नागरिकों के बीच भी यह सवाल उठ रहा है कि यदि देवास के लिए पानी की जरूरत है, तो शिप्रा डैम का पानी दूसरे क्षेत्र को क्यों दिया जा रहा है।

देवास की जनता अपने हक़ के पानी के लिए आवाज़ बुलंद कर रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेते हैं।

Related Articles

Back to top button