शराब के नशे में घर जाकर मारपीट व अवैध वसूली करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार,

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत के निर्देशन में जिले में दबंगई एवं अवैध वसूली करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 25.02.2026 को फरियादी मुकेश पिता तुलसीराम चौधरी, निवासी ग्राम गुराड़िया भील, थाना बरोठा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24.02.2026 की रात लगभग 11:00 बजे, जब वह अपने घर पर मौजूद था, तभी निम्न आरोपियों ने उसके घर आकर शराब के नशे में पैसों की मांग की—
नितिन पिता शंकरलाल पटेल, निवासी ग्राम बालोदा दीपक पिता जगदीश चौधरी, निवासी ग्राम बालोदा विष्णु गांगुली पिता बनेसिंह गांगुली, निवासी ग्राम बालोदा
फरियादी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने अभद्र गालियाँ दीं एवं जान से मारने की नीयत से हमला किया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बरोठा में अपराध क्रमांक 51/25.02.2026, धारा 115(2), 296(b), 3(5), 324(4), 331(6), 351(3) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री एच.एन. बाथम के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर) श्री संजय शर्मा के निर्देशन में, थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक श्रीमती सविता सिंह जाटव के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दिनांक 25.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी :
नितिन पिता शंकरलाल पटेल – निवासी ग्राम बालोदा दीपक पिता जगदीश चौधरी – निवासी ग्राम बालोदा विष्णु गांगुली पिता बनेसिंह गांगुली – निवासी ग्राम बालोदा
सराहनीय भूमिका :
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक सविता सिंह जाटव, सउनि ईश्वर मंडलोई, हरीश कुमार, प्रआर दयाराम, इस्माईल, आर. विजेन्द्र सिसौदिया, अजय, सैनिक शेखर, संजीव पटेल एवं मुकेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


















