अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

ऑपरेशन संकल्प के तहत देवास पुलिस की बड़ी सफलता,

देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन संकल्प” के अंतर्गत पेशेवर एवं वैज्ञानिक विवेचना के परिणामस्वरूप चोरी के एक प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालक को न्यायालय से 03 वर्ष के नेकचलनी बाउण्ड एवं ₹5,000 की राशि से दण्डित कराया गया।

प्रकरण दिनांक 15.05.2024 का है, जिसमें आरोपी ने फरियादी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। थाना कोतवाली में धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा समयसीमा में चालान न्यायालय पेश किया गया।

माननीय किशोर न्यायालय देवास (प्रधान न्यायाधीश सुश्री अंजना यादव) ने विवेचना को प्रभावी मानते हुए उपरोक्त निर्णय दिया।

एसपी श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में गंभीर अपराधों में शीघ्र दोषसिद्धि सुनिश्चित की जा रही है। वर्ष 2026 में देवास पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में कठोर दंड दिलाकर पीड़ितों को न्याय दिलाया है।

उल्लेखनीय कार्य हेतु संपूर्ण टीम को प्रशंसित किया गया।

Related Articles

Back to top button