देवास कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव, पलायन को मजबूर दलित,जिहादियों के खिलाफ दलितों ने किया आन्दोलन

देवास। दलित नेता और अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में देवास शिवाजी वाटिका से दलित अत्याचार के खिलाफ पैदल मार्च निकाला गया और कलेक्टर कार्यालय का घेराव प्रदर्शन कर यहां पर जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की।
देवास जिले के ग्राम पंथमुंडला में दलित समाज के साथ हो रहे अत्याचार और शमशान, चारागाह एवं पेयजल स्रोतों पर कथित मुस्लिम जिहादी लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ 1 जुलाई को देवास में बड़ा प्रदर्शन हुआ। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दलित नेता मनोज परमार ने किया। दलित (रविदास समाज) ने देवास कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए कलेक्टर ऋतुराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गाँव के दलित समाज की गंभीर समस्याओं को उजागर करते हुए शासकीय भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने की माँग की गई साथ ही यहां पर रहने वाले दलित समाज को शासन की किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और तो ओर शमशान घाट और शासन की गौचर भूमि पर भी जिहादियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है l जनसंख्या के अनुपात से लगभग 35 दलित परिवार पूर्वजों के समय से इस गांव में रह रहे हैं, और मुस्लिम समुदाय के 300 से अधिक परिवार यहां पर रहते हैं ll
इसलिए सरपंच और सचिव भी मुस्लिम है l कलेक्टर को आपबीती सुनाते हुए पानी और बिजली को तरस रहे पीड़ित परिवारों भावुक हो गए। स्थिति यह है कि वंचित समाज आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचितों का जीवन जीनें को मजबूर है इसलिए इन दलित परिवारों ने अपने घर के बाहर (यह मकान बिकाऊ है) का पर्चा चस्पा किया हुआ था।कलेक्टर ने गंभीरता से मामले को संज्ञान में लेते हुए शमशान, चारागाह और पेयजल स्रोतों पर हुए अतिक्रमण को हटाने का आश्वासन दिया। साथ ही शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवारों को मिले इस हेतु उचित कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान दिनेश कुलपारे, पवन भावसार, प्रदीप मालवीय, दिनेश हिरवे, लखन देपाले, अमरीश बिजौलिया, संदीप सुनहेल, विकास पटेल, आशुतोष गिरनार, राज परमार, योगेश चौहान, विशाल सारवान, रितेश परमार, राजेश मेहरा, पायल विश्वकर्मा, अवनि सिरसात, ऋषिता गुर्जर, नर्मदा गुर्जर, विमला जैन, गणेश मराठा, रिक्कू सोनी, शुभम कोगे, संदीप रायकवार , विपिन बाली,जितेंद्र मालवीय, शैलेन्द्र सुनेल, लक्की चौहान, विजय कटेसरिया, श्रवण सिंह, नितिन मालवीय, सूर्या मालवीय, रवि मालवीय, संदीप परिहार, मारुति मगर्दे, रोहित चौहान, महेंद्र सुनेल, आदि ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर प्रशासन को चेताया कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। चक्काजाम भी करेंगे और भूख हड़ताल भी करेंगे जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता चैन से नहीं बैठेंगे।















