अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

“ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के द्वारा चैक बाउंस संबंधी प्रकरण मे 01 वर्ष से फरार गिरफ्तारी वारंटी आरोपी अनिल पिता शिवजीराम पटेल उम्र 45 साल निवासी ग्राम सुनवानी महाकाल जिला देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया । जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है । साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र के द्वारा संबंधी प्रकरण मे प्रकरण क्रमांक 199/2025 धारा 138 NIA का फरार गिरफ्तारी वारंटी आरोपी आरोपी अनिल पिता शिवजीराम पटेल उम्र 45 साल निवासी ग्राम सुनवानी महाकाल जिला देवास लगभग 01 वर्ष से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की गई थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी । दिनांक 18.01.2026 को पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली फरार गिरफ्तारी वारंटी आरोपी को जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया ।

उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वाराऑपरेशन हवालातके तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 803 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,61,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था

Related Articles

Back to top button