Uncategorized

निगम कार्यालय व जवाहर चौक पर महापौर ने किया ध्वजारोहण

देवास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय पर प्रात: 7.30 बजे महापौर श्रीमती  गीता दुर्गेश अग्रवाल ने सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त रजनीश कसेरा के साथ ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात निगम परिसर मे आयोजित सम्मान समारोह मे महापौर गीता अग्रवाल सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त रजनीश कसेरा ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 80 निगम कर्मचारियों को पार्षद राहूल दायमा, पार्षद प्रतिनिधि अजय पडियार के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया।

इसके पश्चात परम्परानुसार जवाहर चौक पर प्रात: 8 बजे महापौर ने सभापति, विधायक प्रतिनिधि व आयुक्त के साथ ध्वजारोहण किया तथा तिरंगे गुब्बारों को भी छोडा गया। इस अवसर पर महापौर व सभापति ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाऐं दी तथा समारोह मे सम्मानित हुये निगम कर्मचारियों को बधाई देते हुए अन्य सभी कर्मचारियों को निगम हित मे उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु कहा ताकि उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हो। इन अवसरों पर पार्षद दिव्या नितीन आहूजा, पार्षद प्रतिनिधि नितीन आहूजा, विपुल अग्रवाल, जाकीर हुसैन नजमी, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, मुशाहीद हन्फी, जगदीश वर्मा, तौफीक खान, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, उपयंत्री विजय जाधव, दिलीप मालवीया, राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री, प्रवीण पाठक, विकास शर्मा, राघवेन्द्र सेन, अनिल खरे, भूषण पवार, हरेन्द्रसिह ठाकुर, हेमन्त उबनारे, ओमप्रकाश पथरोड, विकास सांगते आदि सहित सैकडो निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
  • add
Back to top button