धार ज़िले के गुजरी क्षेत्र के गणपति घाट पर ट्रक ने मचाया तांडव,

गणपति घाट पर गुरुवार को एक बार फिर एक ट्रक ने ऐसा तांडव मचाया कि चीख पुकार मच गई। दोपहर करीब 12 बजे घाट से उतर रहे तेज रफ्तार ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने के बाद बेलगाम ट्रक ने आगे चल रही 6 कारों को एक के बाद एक टक्कर मारी और फिर आगे चल रहे एक कंटेनर से जा टकराया। कंटेनर से ट्रक के टकराते ही दोनों में आग लगी गई। इस दौरान ट्रक ने एक बस को भी टक्कर मारी लेकिन ये टक्कर तेज नहीं थी जिसके कारण बस में सवार यात्रियों को कोई बताया जा रहा है कि इस घटना मेम कुल 8 लोग घायल हुए हैं जिन्हें धामनोद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं ट्रक और कंटेनर में आग लगने के कारण हाइवे पर दोनों तरफ करीब 3-3 किमी. का जाम लग गया और वाहनों की कतारें लग गईं। हादसे की खबर मिलते ही फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर जाम को खुलवाकर यातायात चालू कराया,















