शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर न्यायालय से कुल 25,000 रुपये का अर्थदण्ड कराया गया

संक्षिप्त विवरण – पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु आदेश दिये गये है जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीरसिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल द्वारा उक्त कार्यवाही हेतु थाना स्तर पर थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र शशिकांत चौरसिया को निर्देशित किया गया था।
01.दिनांक 08.03.2026 को भारत पाकिस्तान मैच के दौरान थाना औद्योगिक क्षैत्र पुलिस विकासनगर चौराहा पर मुस्तैद थी तभी शहर तरफ से एक इलेक्ट्रिक आटो क्रमांक MP41ZK0255 का चालक अपने आटो को लहराते हुये चलाकर आया जो देखने पर संदीग्ध प्रतित होने से रोकने पर शराब कि तिक्ष्ण गंध आई जिसे मौके पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा चालक शुभम पिता पुरण सिंह चौधरी उम्र 23 साल निवासी जयप्रकाशनगर ढांचाभवन देवास का ब्रिथ एनालाईजर टेस्ट किया तो शराब पिकर वाहन चलाने कि पुष्टी हूई उक्त वाहन को शराब पिकर वाहन चलाने तथा बिना लायसेंस वाहन चलाये जाने पर धारा 185,3/181 मोटरयान अधिनियम के तहत जप्त कर चालक शुभम चौधरी के विरुध्द इस्तगासा क्र. 23/2026 का तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। दिनांक 12.03.2026 को माननीय न्यायालय द्वारा चालक शुभम चौधरी को राशी 15,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डीत किया गया।

02.दिनांक 11.03.2026 को रात्रि गश्त के दौरान थाना औद्योगिक क्षैत्र पुलिस टाटा चौराहा पर मुस्तैद थी तभी इन्दौर तरफ से एक सफेद रंग की कार क्रमांक mp13zu0120 का चालक अपनी कार को लहराते हुये चलाकर आया जो देखने पर संदीग्ध प्रतित होने से रोकने पर शराब कि तिक्ष्ण गंध आई जिसे मौके पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा चालक आकाश पिता महेश राजोरिया उम्र 28 साल निवासी गणेशपुरी बालगढ़ देवास का ब्रिथ एनालाईजर टेस्ट किया तो शराब पिकर वाहन चलाने कि पुष्टी हूई उक्त वाहन को शराब पिकर वाहन चलाने पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत् जप्त कर चालक आकाश राजोरिया के विरुध्द इस्तगासा क्र. 25/2026 का तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। दिनांक 12.03.2026 को माननीय न्यायालय द्वारा चालक आकाश राजोरिया को राशी 10,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डीत किया गया। देवास पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाये जाने पर लगातार कार्यवाही कि जा रही है। देवास पुलिस आम जनमानस से अपिल करती है कि शराब पिकर वाहन न चलावे व अपनी जिम्मेदारी का परिचय दे ।
सराहनीय कार्य- उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक शशिकान्त चौरसिया थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास, प्र.आर.323 राहुल शर्मा, प्र.आर.122 शम्भुसिंह, प्र.आर.335 जितेन्द्र चौधरी, आर.900 अजय जाट थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास की सराहनीय भूमिका रही।











