अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास सिविल लाईन पुलिस ने किया खुलासा भाई की हत्या के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार,

दिनांक 10.02.2026 की रात्रि अमलतास अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई थी कि रवि चौहान (30 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगवादा, को सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में लाया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में प्रारंभिक जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से वार किए जाने के कारण मृत्यु होना पाया गया, जिससे मामला हत्या का सामने आया। जांच में पता चला कि मृतक का अपने भाई लखन चौहान से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान लखन ने लोहे की मोगरी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने अपने जीजा राहुल राजोरिया के साथ मिलकर मामले को सड़क दुर्घटना बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

तथ्यों के आधार पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी लखन चौहान एवं राहुल राजोरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना सिविल लाइन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button