अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के एबी रोड पर सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी स्कूल की बस को तोड़ फोड़ के साथ ड्राइवर से मारपीट की बदमाशों ने,

देवास में बीच सड़क पर गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, स्कूल बस पर हमला और ड्राइवर की पिटाई

देवास के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। यहाँ एक स्कूल बस पर बदमाशों ने पथराव कर दिया और ड्राइवर के साथ लोहे के पाइप से मारपीट की।

घटना एबी रोड़ हीरो शोरूम के सामने की है, जहाँ बाइक सवार दो युवकों का संतुलन बिगड़ने से वे डिवाइडर से टकरा गए। इसके बाद युवकों ने अपना गुस्सा स्कूल बस पर उतारना शुरू कर दिया। बदमाशों ने पहले पत्थर मारकर बस के कांच फोड़ दिए और फिर ड्राइवर को लोहे के पाइप से बुरी तरह पीटा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बिहारीगंज के रहने वाले दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल नाहर दरवाजा थाना पुलिस दोनों फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button