अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स
देवास से बड़ी खबर जबरन ब्रिज के नीचे हुई दुर्घटना को लेकर मृतक रीना ठाकुर के परिवार जनों ने किया चक्का जाम,

देवास- न्यायालय के सामने सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हुई रीना ठाकुर का इंदौर के बाम्बे अस्पताल में निधन।
आज अंतिम यात्रा के पहले शव वाहन रोककर कैलादेवी चौराहे पर परिजनों ने हंगामा कर चक्काजाम कर दिया।
परिजन आर्थिक रूप से सहायता प्रशासन से मांग कर रहे है।
बता दे कि, रीना ठाकुर एमबीबीएस की छात्रा थी, जिसको कुछ दिन पूर्व बालाजी नामक बस की टक्कर से दुर्घटना में गंभीर चोंट आई थी।
साथ ही परिजन प्रशासन से बस चालक पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे है।
सीएसपी दिशेष अग्रवाल की समझाइश के बाद परिजन अंतिम यात्रा के लिए निकले, मौके से चक्काजाम हटाया।














