बकाया कर वसुली को लेकर निगम ने की तालाबंदी की कार्रवाई,

देवास। निगम करों की वसुली के लिए आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा बकाया संपत्तिकर दाताओं से बकाया करो की वसुली को लेकर सभी वार्ड के वसुलीकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी किए तथा बकाया संपत्तिकर एवं जलकर की शत प्रतिशत वसुली हेतु बकायादारों से सतत सम्पर्क करने के निर्देश दिए। जिन बकायादारों द्वारा अपना बकाया कर जमा नही किया है उनके नामों को समाचार पत्रों मे सार्वजनिक करने तथा उनके विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई करने हेतु आयुक्त ने कहा।
कुर्की की कार्रवाई भी की ओर राशि भी वसुली
इसी क्रम में वार्ड 30 मोतीलाल नेहरू मार्ग में श्रीमती राजेन्द्र कौर पति परमजीत कौर पर संपत्तिकर की बकाया राशि 3 लाख 24 हजार 225, वार्ड 37 अखाडा रोड पर मनोरमा बाई पति जगन्नाथ पर 22 हजार 7 सौ 91, वार्ड 39 में जगदीशचन्द्र रामाजी पटेल पर 56 हजार 2 सौ 24 की राशि बकाया होने पर इनके विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई। कुर्की की कार्रवाई के दौरान राजेन्द्र कौर द्वारा मौके पर ही 1 लाख 50 हजार तथा जगदीशचन्द्र रामाजी द्वारा 29 हजार 7 सौ 85 रूपये की वसुली निगम की टीम के द्वारा की गई तथा शेष राशि के लिए उनकी मांग पर समय दिया गया। बकायादार से सम्पर्क के दौरान 2 लाख 50 की राशि वसुली गई।
इसी के साथ श्रीमती मनोरमा जगन्नाथ के द्वारा राशि जमा नही करने पर उनके भवन पर तालाबंदी की गई। कुर्की की कार्रवाई में राजस्व उप निरीक्षक संजय सांगते, राम ठाकुर, मनोरमा बर्मन व निगम राजस्व की टीम उपस्थित रही।









