अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स
देवास स्टेशन रोड स्थित माता टेकरी द्वार का नामकरण आज,

देवास। शहर के स्टेशन रोड स्थित माता टेकरी पर जाने के लिए बने द्वार का नामकरण अब ‘श्री स्वामी विष्णुतीर्थ द्वार’ के नाम से किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इस अवसर पर मंगलवार को प्रातः 11 बजे नामकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन नगर निगम देवास एवं नारायण कुटी सन्यास आश्रम द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जन प्रतिनिधि सहित नगर निगम पदाधिकारी व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। नारायण कुटी सन्यास आश्रम के स्वामी सुरेशानंद जी तीर्थ ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमामय बनाने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी सेवानिवृत्त सिटी इंजीनियर, नगर निगम देवास, सुरेश व्यास ने दी।














