अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास थाना बरोठा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा अन्तरराज्यकीय आरोपी को किया गिरफ्तार,

वर्ष 2019 में ट्रक ड्रायवर द्वारा ट्रक में से की गई थी माल की चोरी।
•वर्ष 2019 से साधु के वेश में अपनी पहचान छुपाकर काट रहा था फरारी
•छः दिनों तक पीछा कर किया आरोपी को गिरफ्तार।
•आरोपी के खिलाफ अन्य जिलों में भी 06 स्थाई वारंट है

संक्षिप्त विवरण:- फरियादी विनय कुमार पिता श्रीराम सुभाष मिश्रा निवासी स्प्रीग बिजनेष पार्क बायपास रोड इन्दौर के द्वारा पुलिस थाना आष्टा जिला सिहोर में उपस्थित होकर उसकी कम्पनी के माल को नर्मदा किनारे सीहोर से आयसर वाहन में लोड कराया जाकर इन्दौर भेजा गया था जो आयसर वाहन का ड्रायवर कैलाशचन्द्र पिता बलवंत निवासी आवास नगर देवास का वाहन को चलाते हुये बरोठा क्षेत्र के पेट्रोल पम्प तक लाया इसके बाद वाहन का व वाहन में भरे माल का कोई पता नही चला। आरोपी वाहन चालक आयसर को आष्टा में लवारिश हालत में खडा कर भाग गया व फरियादी के माल को लालच में आकर हडप लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना आष्टा जिला सिहोर में जीरो पर अपराध कायम किया जाकर असल अपराध हेतु थाना बरोठा पर प्राप्त होने पर अपराध क्रमांक 29/2021 धारा 406 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया जाकर विवेचना में लिया गया। अपराध की विवेचना के दौरान फरार आरोपी कैलाश चन्द्र को लगातार तलाश किया गया परन्तु आरोपी द्वारा अपना घर एवं परिवार छोडने के कारण उसका कहीं कोई पता नही चल रहा था।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एच.एन.बाथम के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर) श्री संजय शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बरोठा के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से एवं थाना कम्युनिटी ग्रुप की मदद से आरोपी की पहचान दुबे जी के रूप में हुई जो अपना नाम बदलकर आश्रम मे शरण लेकर रह रहा था जिसके आधार पर उक्त आरोपी की जानकारी ग्रामीण कम्युनिटी ग्रुप में शेयर करने पर विश्वसनीय आमजन द्वारा आरोपी के हुलिये व वर्तमान में आमद रफत की जानकारी उपलब्ध कराई जिस पर बरोठा पुलिस टीम एवं सायबर टीम द्वारा सक्रियता से कार्य करते हुये आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।आरोपी की गिफ्तारी उपरांत जानकारी प्राप्त हुई हैं कि आरोपी काफी चुस्त चालाक होकर अन्य थानों एवं अन्य राज्यों में भी अपराध कर चुका हैं एवं आमलोगो से रूपये लेकर नही लोटाने के संबंध में एनआईए एक्ट के प्रकरणों में फरार होने से वारंट भी थाना कायथा जिला उज्जैन पर लंबित हैं। आरोपी से पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया था जिसमें 50,000 रूपये का सेंटिंग सामाग्री जप्त की जा चुकी हैं एवं अन्य मश्रुका के संबंध में पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम:-
1.कैलाशचन्द्र पिता बलवंत चित्तोडिया उम्र 43 साल निवासी ग्राम रामपूरा थाना कायथा जिला उज्जैन म.प्र.

अपराधिक रिकार्ड:-

  1. थाना कायथा जिला उज्जैन अपराध क्रंमाक 606/15 धारा 294,323,506 भादवि
  2. थाना कायथा जिला उज्जैन अपराध क्रंमाक 75/15 धारा 25 आम्र्स एक्ट
  3. थाना कायथा जिला उज्जैन अपराध क्रंमाक 129/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट
  4. थाना चुरहट जिला रीवा अपराध क्रंमाक 476/20 धारा 406,407 भादवि
  5. थाना स्पेशल सेल दिल्ली अपराध क्रंमाक 25/24 धारा 419,420,120 बी,34,468,471,473 भादवि

जप्तशुदा मश्रुका:- सेंटिंग का सामान एवं लोहे की चददर कुल 50,000/- का मश्रुका जप्त

सराहनीय कार्य:-उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बरोठा श्रीमती सविता सिंह जाटव, उनि मलखान सिंह भाटी, सउनि ईश्वर सिंह मण्डलोई, प्रआर तेजसिंह,दयाराम,आर विजेन्द्र,अजय पाल एवं प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,सचिन चैहान (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button