देवास झूठी शिकायत पर फरियादी को आरोपी बना रही पुलिस, परिवार की प्रताडना से परेशान पति-पत्नी पहुंचे जनसुनवाई में,

देवास। परिवार के सदस्यों की प्रताडना से परेशान होकर विगत दिनों सिविल लाईन कोठी रोड निवासी ज्योति पति शरण सांगते ने कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आवेदन दिया था। लेकिन पुलिस द्वारा उक्त लोगों पर कार्यवाही नही करते हुए झूठी शिकायत पर हम फरियादी को ही आरोपित बनाकर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त आरोप लगाते हुए श्रीमती सांगते ने बताया कि कोठी रोड सदाशिव नगर कविता अपाटमेट में अपने पिता द्वारा दिये गये मकान पर पिछले 30 वर्षों से रह रही हूँ। मेरा भाई अरूण पिता जगदीश शादी के बाद अपनी पत्नी सीमा पति अरुण और मेरा भतीजा अंकित पिता अरूण पिछले 30 वर्षों से मक्सी रोड़ पर आवास नगर में किराये के मकान पर रहते आ रहे है। मेरे माता-पिता दोनो की मृत्यु हो चुकी है। मेरे सगा भाई अरुण उसकी पत्नि सीमा और उनका लडक़ा अंकित मेरे मकान की छत पर देवास क्षेत्र के आवारा, शराबी आदि लोगों को लाकर मेरी छत पर पिछले 5 वर्षों से जुए का अड्डा एवं कच्ची शराब बेच रहा है। मेरे भाई का पूरा परिवार आवास नगर में रह रहे थे। लेकिन माता-पिता की मौत के बाद अब ये हमारे मकान पर कब्जा करना चाहते है। हम जब अवैध गतिविधि का विरोध करते है तो हमारे साथ मारपीट की जाकर घर से बाहर निकाल दिया जाता है। जिसकी रिपोर्ट मेरे द्वारा पिछले 5 वर्षों से सिविल लाईन पुलिस थाना पर जाकर दर्ज कराई जा रही है। पुलिस द्वारा मारपीट की शिकायत तो दर्ज की जाती है, लेकिन रिपोर्ट नही लिखी जाती। ना ही आज तक मारपीट की एमएलसी कराई गई। महिला ने बताया कि वह व उसका पति सुबह अपने घर से मजदुरी करने बाहर जाते है तो गेट पर ताला लगा दिया जाता है। पुलिस थाने में कई बार उक्त मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। हर बार शिकायत करने के बाद पुलिस द्वारा हमे ही आरोपी बना लेती और न्यायालय में पेश करती है। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही नही होने पर जनसुनवाई व पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया, लेकिन सुनवाई नही हुई। पीडित महिला ने दर-दर भटकने के बाद मंगलवार को पुन: जनसुनवाई में कलेक्टर से गुहार लगाई कि मामले की निष्पक्ष जाँच करते हुए मेरे भाई अरूण, उसकी पत्नी सीमा व पुत्र अंकित पर कडी कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए जाए। ताकि निडर होकर अपना जीवन जी सके।















