देवास पुलिस द्वारा 1 लाख 30 हजार रु की अवैध शराब,1 बोलेरो सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार,

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत देवास पुलिस द्वारा 1 लाख 30 हजार रु की अवैध शराब,1 बोलेरो सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार |
कुल मश्रुका 9लाख30हजार रुपये की जप्त
•पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर 15 अप्रैल की रात को देवास पुलिस ने दबिश देकर 27 पेटी कुल 219.12 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब कीमत 1,30,000/- रुपये,01 चार पहिया वाहन(बोलेरो) कीमत 08 लाख रुपये कुल मश्रुका 9,30,000 रुपये का जप्त कर 01 आरोपी को किया गिरफ्तार।
संक्षिप्त विवरण:- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु सम्पूर्ण जिले में “ऑपरेशन प्रहार” प्रारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत अवैध शराब संबंधी अपराध में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में दिनांक 15.04.2025 की रात्रि करीब 20.00 बजे थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एस.कुमार कम्पनी के पीछे की रोड़ पर एक व्यक्ति सफेद बोलेरो वाहन क्रमांक MP11ZG1423 मे अवैध शराब लेकर ईधर-उधर करने की नियत से खड़ा हुआ है । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में तत्काल थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र मय फोर्स के मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे जहां पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन की चैकिंग करते वाहन मे 41 पेटी शराब होना पाया गया । पुलिस द्वारा पूछताछ करते आरोपी ने अपना नाम मनीष पिता रामप्रसाद मालवीय उम्र 40 साल निवासी म.नं. 47 शीतला माता मंदिर के पास संतरवीदास नगर देवास (म.प्र.) का होना बताया जिसको तत्काल गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 41 पेटी अंग्रेजी शराब मात्रा 219.12 लीटर कीमत 1,30,000/- एवं चार पहिया वाहन (बोलेरो) कीमत 8,00,000/- रुपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 374/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी के नामः–
01.मनीष पिता रामप्रसाद मालवीय उम्र 40 साल निवासी म.नं. 47 शीतला माता मंदिर के पास संतरवीदास नगर देवास (म.प्र.)
जप्त मश्रुकाः- 219.12 लीटर अंग्रेजी शराब कीमत करीब 1,30,000/- रुपये एवं 01 चार पहिया वाहन कीमत करीब 8,00,000/- रुपये कुल मश्रुका 9,30,000/- रुपये का जप्त किया गया । *उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 1 जनवरी 2025 से आज दिनांक तक 17,04,295/- रूपये की कुल 1938.12 लीटर अवैध शराब,04 चार पहिया वाहन(टवेरा,स्कोडा,स्विफ्ट कार,बोलेरो) कीमत 20 लाख रुपये एवं 02 दो पहिया वाहन(एक्टिवा,मोटरसाईकल) कीमत 80,000 रुपये जप्त की गई* ।














