अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास माँ क्षिप्रा तट पर मनाया नर्मदा जन्मोत्सव,

देवास। माँ क्षिप्रा नदी बचाओ फांउडेशन के द्वारा विगत 26 वर्षों से  माँ नर्मदा मैय्या का जन्मोत्सव प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। विगत दिवस मां नर्मदा प्राकट्य उत्सव पर माँ क्षिप्रा नदी घाट क्षिप्रा जिला देवास पर माँ क्षिप्रा मैय्या ओर माँ नर्मदा मैय्या कि पूजा -अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ नर्मदा जन्मोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। माँ क्षिप्रा को चुनरी ओढ़ाई गई और कन्याओं का पूजन किया और तिलक लगाकर शाल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर माँ क्षिप्रा नदी बचाओ फांउडेशन के संरक्षक पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, माँ क्षिप्रा नदी बचाओ फांउडेशन अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति, सैयद सादिक अली, पंडित शील कुमार पाठक, मंदिर पुजारी पंडित बाल किशन बैरागी, कमल जोशी, शैलेन्द्र, कच्चरूल लाल मालवीया, शैलेन्द्र चौहान, सुरेश अंबोदिया, विजय जोशी, टोनी जोशी, अतुल ठाकुर, बंटी मालवीया, 

सनी जोशी, अभिषेक लाला, राहुल सोनी, माया जोशी, अनीता सोनी उपस्थित रहे। सभी ने माँ नर्मदा मैय्या की आरती की और सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button