अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स
देवास राजस्व एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल ने सोनकच्छ में 19 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 01 गैस रिफिलिंग मशीन जप्त की

जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोकने हेतु राजस्व एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल ने सोनकच्छ में पुराने बायपास रोड स्थित अम्बाराम मिस्त्री के मकान में संचालित दुकान की जांच की। जांच समय उपस्थित आयुष पिता राजू गुप्ता निवासी मोदी कोलोनी सोनकच्छ द्वारा बताया गया कि का संचालन तैयब अली पिता हैदर अली द्वारा किया जाता है। जांच के दौरान दुकान में अवैध रूप से संग्रहित 19 घरेलू गैस सिलेण्डर BPCL कंपनी के (07 भरे 12 खाली) रखे पाये गये। दुकान में 01 विद्युत चलित गैस अंतरण मशीन जो कि एक पाईप के माध्यम से गैस रेग्यूलेटर से संबंद्ध होकर खरी पाई गई, जिसका उपयोग गैस सिलेण्डरों में भरी गैस को वाहनों के टैंक में गैस अंतरित करने हेतु उपयोग किया जाना आयुष पिता राजू गुप्ता स्वीकार किया गया है। जांच के दौरान तैयब अली भी मौके पर उपस्थित हुआ। जांच समय दुकान में पाये गये गैस सिलेण्डरों के संबंध में तैयब अली एवं आयुष गुप्ता द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। जांच दल द्वारा दुकान में पाये गये 19 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 01 गैस रिफिलिंग मशीन को जप्त कर जप्ती पत्रक तैयार किया गया। जप्त सामग्री की कुल कीमत 49 हजार 974 रूपये है।
मौके से जप्त 19 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 01 विद्युत चलित गैस रिफिलिंग मशीन मय पाईप को अन्नपूर्णा गैस एजेन्सी सोनकच्छ की सुपुर्दगी में दिये गये। कार्यवाही में तहसीलदार सोनकच्छ सुश्री ज्योति जाटव, नायब तहसीलदार सोनकच्छ श्री कपिल गुर्जर एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी सोनकच्छ श्री धर्मेन्द्र वर्मा शामिल थे।















