देवास महिला पर हुए अज्ञात केमिकल अटैक की गुत्थी सुलझी, चार आरोपी गिरफ्तार ,सीहोर जिले के डेयरी संचालक से मंगवाया गया केमिकल,

पीड़िता की बेटी पर थी मुख्य आरोपी की गलत नजर ,माँ द्वारा बेटी की सगाई अन्य युवक से कर देने पर आरोपी ने रची हमले की साजिश ,षडयंत्र के तहत अन्य बदमाशों से मिल कर करवाई वारदात
देवास: दिनांक 12.05.2025 को थाना औद्योगिक क्षेत्र, देवास में कार्यरत 40 वर्षीय महिला, जो एक कैफे में नौकरी करती थी, रोज़ की तरह कैफे बंद कर घर लौट रही थी। शाम करीब 07:00 बजे विकास नगर चौराहे के पास रामचंद्र नगर के सामने पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर प्लास्टिक की बोतल से अज्ञात केमिकल फेंका और अंधेरे व बारिश का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।
महिला ने तत्क्षण अपने रेस्टोरेंट मालिक दीपक को सूचना दी, जो तुरंत मौके पर पहुंचा और उसे एम.जी.एच. अस्पताल पहुंचाया। महिला के शरीर पर जलने के निशान पाए गए। इस पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 442/2025 धारा 124(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष निर्देश दिए गए कि आरोपियों को शीघ्र चिन्हित कर गिरफ्त में लिया जाए तथा केमिकल बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हो।
नगर पुलिस अधीक्षक श्री दिशेष अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में 14 सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई। “त्रिनेत्रम अभियान” के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना स्थल व आसपास के फुटेज खंगाले गए। व्हाट्सएप ग्राम समूहों में संदिग्धों के फुटेज साझा किए गए, जिससे पहचान में सफलता मिली।
मुख्य आरोपी पप्पू पिता गिरधारी लाल चौहान, निवासी सोनिया गांधी नगर, देवास की पीड़िता की पुत्री पर गलत नजर थी। जब पीड़िता ने बेटी की सगाई अन्य युवक से कर दी, तो आरोपी ने बदला लेने की नीयत से महिला पर केमिकल अटैक की योजना बनाई।
आरोपी ने स्वयं वारदात में शामिल न होकर धुराड़कला, जिला सीहोर के लाड़सिंह एवं मानसिंह नामक डेयरी संचालकों से केमिकल मंगवाया और अपने साथी दिनेश मालवीय निवासी बावई को उकसाकर पीड़िता पर हमला करवाया।
इस केस में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:
- पप्पु पिता गिरधारी लाल चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी सोनिया गांधी नगर, देवास
- दिनेश पिता बद्रीलाल मालवीय, उम्र 30 वर्ष, निवासी बावई, सोनकच्छ
- लाड़सिंह पिता देवकरण मालवीय, उम्र 39 वर्ष, निवासी धुराड़कला, थाना सिद्धिकगंज, जिला सीहोर
- मानसिंह पिता भेरूसिंह सेंधव, उम्र 55 वर्ष, निवासी धुराड़कला, थाना सिद्धिकगंज, जिला सीहोर
चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
सराहनीय भूमिका:
इस गंभीर एवं जटिल केस के सफल अनावरण में निम्न अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही:
नगर पुलिस अधीक्षक श्री दिशेष अग्रवाल
निरीक्षक शशिकांत चौरसिया (थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र)
उनि सर्जन सिंह मीणा, सउनि ईश्वर मंडलोई
प्रआर शैलेन्द्र राणा (749), सुरेश धाकड़ (472), तेजसिंह (145)
आरक्षक नरेंद्र (361), अजय (900), लक्ष्मीकांत (19), सै. तेजसिंह मंडलोई (61)
प्रआर सुनील देथलिया, नवीन (थाना कोतवाली)
साइबर सेल के प्रआर सचिन एवं शिवप्रताप सिंह













