देवास के हाटपीपल्या से बड़ी खबर लोन दिलाने के नाम पर की 1 लाख 35 हजार रुपए की धोखाधड़ी- स्थानीय पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, पीडित ने एसपी व कलेक्टर से लगाई गुहार,

देवास। लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने एवं शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर ग्राम डेहरिया साहू तहसील हाटपीपल्या निवासी निलेश मालवीय ने मंगलवार को जनसुनवाई एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया। पीडित निलेश ने बताया कि मुझे लोन दिलाने के नाम पर ग्राम बंजारी सामंगीत निवासी नटवर गुर्जर ने 1 लाख 35 हजार रूपए की धोखाधड़ी की। जिसकी शिकायत आवेदन देकर द्वारा ग्राम हाटपीपल्या थाना में भी दिनांक 19 सितम्बर को की थी, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा मेरी किसी भी प्रकार की सुनवाई नही की गई। करीब चार माह हो गए है, लेकिन मुझे मेरे पैसे वापस नही मिले और ना ही पुलिस आरोपी की छानबीन कर कार्यवाही करने को तैयार है। लोन की धोखाधड़ी के कारण मेरा सिविल भी बिगड रहा है। साथ ही मैं व मेरा परिवार चिंतित होकर आर्थिक रूप से परेशान है। पीडित ने जनसुनवाई में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी को आवेदन देकर मांग की है कि लोन के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने वाले व्यक्ति को शीघ्र पकड़ने हेतु स्थानीय पुलिस को निर्देशित करते हुए मुझे मेरा पैसा वापस दिलाया जाए।













