Uncategorized
देवास के चंद्रतारा कालोनीं में चोरों ने बोला धावा,

चंद्रतारा कालोनी में चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने पूजा चौहान के सूने मकान से एक सोने की चेन, कान की बाली सहित 50 हजार रुपए नगदी चुरा ले गए। घर के लोग बरोठा गए हुए थे।
चोरों ने इसी कालोनी में महेंद्र विश्वकर्मा के सूने मकान का ताला तोड़ दिया। जब मकान में उन्हें अधिक कुछ नहीं मिला तो सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। परिवार राखी मनाने देवगढ़ गया हुआ था।














