अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास जिले के बरोठा थाना गांव डबलचौकी से सिवनी की ओर जा रहे युवक को बस ने मारी टक्कर मोके पर हुई मौत,

देवास।जिले के बरोठा थाना अंतर्गत ग्राम डबलचौकी से युवक सिवनी की और बाइक से जा रहा था। वह कुछ देर के लिए सडक़ किनारे रुका था। उसी दौरान एक अंधगति से आ रही यात्री बस चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। आज सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार प्रकाश पिता साधु सेंगर उम्र 24 वर्ष निवासी विदुर नगर इंदौर मकान बनाने का कार्य करता था। वह पिछले कई वर्षों से उसके ससुराल डबलचौकी के समीप ग्राम आमलियाझिरा रह रहा था। कल दोपहर करीब 3 बजे प्रकाश अपना काम खत्म कर ससुराल अमलियाझिरा की और बाइक से जाने के लिए निकला था। डबलचौकी अकबरपुर मार्ग पर वह कुछ देर के लिए सडक़ किनारे खड़ा था। उसी दौरान एक अंधगति से आ रही यात्री बस के चालक ने उसे टक्कर मार दी जिसमेें उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना स्थल से उसका शव एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय देवास पहुंचाया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर विदुर नगर इंदौर से उसके परिजन कल देर शाम को जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ था। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रकाश के छोटे भाई विजय ने बताया कि वह करीब दो-तीन साल से सिवनी में रह रहा था। हमारे पास फोन आया कि प्रकाश का एक्सीडेंट हो गया है। प्रकाश विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने हादसे के बाद बस को जब्त कर लिया है व प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button