अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास नगर निगम को राष्ट्रपति अवार्ड मिलने पर सफाई मित्रों को बधाई, लेकिन कई सवाल भी खड़े हुए- पार्षद प्रतिनिधि,

देवास। नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 50 हजार से 3 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में देवास को देशभर में प्रथम स्थान मिला है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सभी सफाई मित्रों, निगमकर्मियों और देवासवासियों को हार्दिक बधाई दी गई है।

        पार्षद एवं नेताप्रतिपक्ष राहुल पंवार ने अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफाई मित्रों को बधाई दी, साथ ही शहरवासियों को भी शुभकामनाएं दीं। लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी सवाल उठाया कि आम जनता की ओर से इस सम्मान पर अपेक्षित प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई? क्या इसका कारण यह है कि जमीनी स्तर पर लोगों को सफाई के प्रयासों का अनुभव नहीं हो पा रहा?

       राहुल पंवार ने यह भी कहा कि कई वार्डों में कचरा गाड़ियां नियमित रूप से नहीं पहुंच रही हैं। नाले की सफाई के लिए गैंग (नाला गैंग) कई जगहों पर नहीं पहुंच रही। शहर की सड़कों पर गड्डे और जल-जमाव की समस्या बनी हुई है। चूड़ी मुरम या मिक्स मैटेरियल नहीं डाले जाने से सड़कें बदहाल हैं और गंदगी फैल रही है। उन्होंने कहा, “जब शहर की जनता खुद कहे कि सफाई हो रही है, तभी असली सफलता मानी जाएगी। अवार्ड के साथ जमीन पर कार्य होना जरूरी है।”

        नेताप्रतिपक्ष ने एक और महत्वपूर्ण सवाल उठाया कि जब मंच पर अवार्ड लेने के लिए केवल दो लोगों को जाना था, तो नगर निगम के व्यय पर 12 लोग दिल्ली क्यों गए? यह जनधन का दुरुपयोग है और इस पर नगर निगम प्रशासन को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button